नईसराय आदिवासी बस्ती में पहुंचकर थाना प्रभारी ने बच्चों को बांटे कपड़े और खाद्य सामग्री



नईसराय। नईसराय थाना प्रभारी श्री आशुतोष गुप्ता ने रविवार को आदिवासी बस्ती ग्राम रसल्ला बुजुर्ग पहुंचकर बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बच्चों को कपड़े, बिस्किट और नमकीन का वितरण किया।

थाना प्रभारी के इस मानवीय पहल से बच्चों के चेहरे पर खुशी नजर आई। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और अन्य जरूरतों के बारे में भी जानकारी ली।

ग्रामीणों ने थाना प्रभारी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना समाज के प्रति जिम्मेदारी का उदाहरण है। ग्रामीणों ने कहा कि "नर सेवा ही नारायण सेवा है" की भावना से किया गया यह कार्य अन्य लोगों को भी जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरित करेगा।

इस अवसर पर थाना प्रभारी श्री आशुतोष गुप्ता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें इस नेक पहल के लिए धन्यवाद दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने