पटवारी संघ का आंदोलन शुरू, अशोकनगर जिले के सभी पटवारी तीन दिन के सामूहिक अवकाश पर




पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन का आगाज, आमजन को राजस्व संबंधी कार्यों में हो सकती है परेशानी।

अशोकनगर | 15 जुलाई 2026

मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन की शुरुआत कर दी है। आंदोलन के पहले चरण में 15 जुलाई से अशोकनगर जिले के सभी पटवारी तीन दिन के सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। इससे नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, आय-जाति-निवास सत्यापन सहित कई राजस्व कार्य प्रभावित होने की संभावना है।

पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष निर्मल सिंह रघुवंशी ने बताया कि संगठन लंबे समय से लंबित मांगों के निराकरण की मांग कर रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इसी के चलते प्रदेशभर के पटवारियों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया है।

पटवारी संघ की प्रमुख मांगें

कैडर रिव्यू कर पदोन्नति की वैकल्पिक व्यवस्था लागू की जाए।

समयमान वेतनमान की विसंगतियों का निराकरण किया जाए।

स्थानांतरण में जिम्मेदार अधिकारियों का भी स्थानांतरण सुनिश्चित किया जाए।

नायब तहसीलदार की विभागीय परीक्षा आयोजित कर जॉब प्रोटेक्शन एक्ट में शामिल किया जाए।

स्वामित्व, लघु सिंचाई एवं कृषि योजनाओं के लंबित कार्यों का पारिश्रमिक भुगतान किया जाए।


संघ का कहना है कि वेतनमान विसंगति और अन्य मांगों को लेकर वर्षों से शासन का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है, लेकिन अब तक संतोषजनक समाधान नहीं मिला है। वहीं प्रशासन का कहना है कि आवश्यक सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

फिलहाल तीन दिन तक जिले में कई राजस्व सेवाएं प्रभावित रहने की संभावना है, जिससे आम नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने