दिशा बैठक में ₹5,200 करोड़ की विकास परियोजनाओं की समीक्षा, अशोकनगर को मिली विकास की नई रफ्तार






कॉल सेंटर परियोजना से युवाओं को मिलेगा बड़ा रोजगार, प्रथम चरण में 592 को नौकरी; दूसरे चरण में 2,000-सीटर अत्याधुनिक सेंटर होगा विकसित

अशोकनगर। जिले के समग्र विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से आयोजित जिला निगरानी एवं सतर्कता समिति (दिशा) की बैठक में लगभग ₹5,200 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में सिंचाई, सड़क, स्वास्थ्य, खेल एवं शहर के सौंदर्यीकरण सहित अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों को सभी परियोजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अशोकनगर के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने वाली कॉल सेंटर परियोजना को विशेष महत्व दिया गया। जानकारी के अनुसार परियोजना के प्रथम चरण में 592 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है। वहीं दूसरे चरण में 2,000-सीटर अत्याधुनिक कॉल सेंटर विकसित किए जाने की योजना है, जिससे जिले के हजारों युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।

बैठक में यह भी कहा गया कि विकास का उद्देश्य केवल आधारभूत संरचनाओं का निर्माण नहीं, बल्कि प्रत्येक परिवार और युवा तक उसका लाभ पहुंचाना है। जिले में चल रही विकास परियोजनाओं के माध्यम से रोजगार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, मजबूत सड़क नेटवर्क और सिंचाई व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाया जाएगा।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद अशोकनगर विकास और रोजगार के क्षेत्र में प्रदेश के अग्रणी जिलों में शामिल होगा 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने