ईसागढ़। शासकीय महाविद्यालय ईसागढ़ का नामकरण स्व. राव राजकुमार सिंह यादव के नाम पर किए जाने से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इसी उपलक्ष्य में बुधवार को ईसागढ़ रेस्ट हाउस में नगर के प्रतिष्ठित नागरिकों एवं भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी में आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार जताते हुए उपस्थित लोगों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। इसके बाद सभी गणमान्य नागरिकों ने श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सम्मान किया।
कार्यक्रम के अंत में राव रणजीत सिंह यादव ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने महाविद्यालय का नाम स्व. राव राजकुमार सिंह यादव के नाम पर किए जाने को क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।