शिवपुरी जनसुनवाई में बड़ा हादसा: गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन देने पहुंचे व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ी, मौत



शिवपुरी। कलेक्टर कार्यालय शिवपुरी में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक दुखद घटना सामने आई। ग्राम सडबू, तहसील बदरवास निवासी बादल यादव अपनी पत्नी अतर बाई यादव के नाम दर्ज उज्ज्वला योजना के गैस कनेक्शन को कोलारस से बदरवास ट्रांसफर कराने के संबंध में आवेदन लेकर जनसुनवाई में पहुंचे थे।

बताया गया कि आवेदन जमा करने के बाद जैसे ही बादल यादव कलेक्टोरेट परिसर से बाहर निकले, अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासनिक अमले की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद बादल यादव को मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई होगी। हालांकि मौत की वास्तविक और सटीक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

जनसुनवाई में अपनी समस्या लेकर पहुंचे व्यक्ति की अचानक मौत की घटना से कलेक्टोरेट परिसर में मौजूद लोगों में शोक और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने