अशोकनगर सीएमएचओ कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण, पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प



अशोकनगर। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सेवा भारती के तत्वावधान में किया गया।

कलेक्टर एवं भारतीय रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष श्री साकेत मालवीय ने परिसर में पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान सीएमएचओ कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों सहित भारतीय रेडक्रास सोसायटी एवं सेवा भारती से जुड़े पदाधिकारियों ने भी पौधे लगाए।

कलेक्टर श्री मालवीय ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण कर उन्हें वृक्ष का रूप देना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने और लगाए गए पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।

सीएमएचओ डॉ. अल्का त्रिवेदी ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रजनी छारी, टीकाकरण अधिकारी डॉ. जयकृत सिंह, भारतीय रेडक्रास सोसायटी प्रदेश मैनेजिंग कमेटी की डॉ. अनुराधा यादव, भारतीय रेडक्रास सोसायटी के सचिव एवं सेवा भारती के जिला अध्यक्ष संजय रघुवंशी, हरवीर रघुवंशी, दीपक मिश्रा, राजकुमार शर्मा सहित सीएमएचओ कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने