थाना ईसागढ की त्वरित कार्यवाही, अपहृत हुई नावालिग बालिका को मात्र 04 दिन में गुजरात से किया दस्तयाव, आरोपी गिरफ्तार’’

’’
  पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को गुम/अपहृत बालक-बालिकाओं की त्वरित दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। 
  इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी चंदेरी श्री महेश शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ईसागढ उनि0 मीना रघुवंशी द्वारा अपहृत हुई नावालिग बालिका को मात्र 04 दिन में गुजरात से दस्तयाव कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। 
  उल्लेखनीय है कि थाना ईसागढ अंतर्गत दिनांक 13.03.2026 को फरियादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला- फुसलाकर भगा ले जाया गया है। उक्त रिपोर्ट पर थाना ईसागढ़ में अपराध क्रमांक 106/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 
  मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा द्वारा थाना प्रभारी ईसागढ उनि0 मीना रघुवंशी को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी ईसागढ़ द्वारा तत्काल टीम गठित की गई। टीम द्वारा सतत प्रयासों के फलस्वरूप तकनीकी संसाधनों एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से अपहृत बालिका को गुजरात से सकुशल दस्तयाब किया गया। प्रकरण में बालिका के कथनों के आधार पर धारा 96, 64(2)(एम), 127(3) बीएनएस एवं 5(एल)/6 पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। आरोपी राजकुमार अहिरवार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
  उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ईसागढ़ उनि मीना रघुवंशी, सउनि संजय गुप्ता, सउनि0 अभिजीत सिंह, सायबर सेल प्रआर दिनेश, प्रआर अवनीश पाठक, म.आर. गायत्री कुशवाह, म.आर. प्रीति शर्मा, आरक्षक हरेन्द्र रघुवंशी एवं आरक्षक प्रशांत भदौरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने