15 जून को भारतीय किसान संघ, ईसागढ़ की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई तथा उनके निराकरण हेतु एसडीएम महोदय को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया गया।
किसानों द्वारा बैंक से संबंधित समस्याओं, तालाबों की मरम्मत तथा ई-टोकन व्यवस्था के संबंध में प्रमुख मांगें रखी गईं। एसडीएम महोदय ने कई समस्याओं का तत्काल समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने वर्तमान में क्षतिग्रस्त एवं अनुपयोगी पड़े तालाबों की शीघ्र मरम्मत के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
ई-टोकन व्यवस्था के संबंध में किसान संघ ने मांग रखी कि पोर्टल सुबह 8:00 बजे से खोला जाए ताकि किसानों को रातभर जागकर टोकन लेने की परेशानी न उठानी पड़े। इस पर एसडीएम महोदय ने सहमति व्यक्त करते हुए व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया कि साइट सुबह 8:00 बजे से खुलेगी तथा पंजीयन पूर्ण होने पर बंद कर दी जाएगी।
इसके अतिरिक्त कुछ ग्राम पंचायतों से संबंधित समस्याओं पर भी चर्चा हुई, जिनके निराकरण हेतु एसडीएम महोदय ने जनपद पंचायत को आवश्यक निर्देश जारी किए।
भारतीय किसान संघ ने किसानों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाने एवं त्वरित कार्रवाई के लिए एसडीएम महोदय का आभार व्यक्त किया।
जय जवान, जय किसान, जय बलराम।