पिछोर। जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देश पर राजस्व, पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने पिछोर क्षेत्र के ग्राम सालौरा और करारखेड़ा में अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान टीम ने शराब बनाने के लिए तैयार करीब 2000 लीटर लहान मौके पर ही नष्ट कराया। इसके साथ ही 510 लीटर हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 51,500 रुपए है, जब्त की गई।
मामले में रोहित उर्फ भूरा लोधी और हरेन्द्र चौहान के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। दोनों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई में एसडीएम पिछोर ममता शाक्य, तहसीलदार शिवशंकर गुर्जर, आबकारी उपनिरीक्षक विनीत शर्मा व राहुल गुप्ता सहित थाना प्रभारी निरीक्षक नीतू सिंह, उपनिरीक्षक रामकिशोर जोशी, कमल सिंह बंजारा और अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।
प्रशासन का कहना है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा