गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों में निरंतर त्वरित एवं सख्त कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मागदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा और उनकी टीम द्वारा विगत दिनों सराफा बाजार स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान से हुई लगभग 05 लाख रुपये मूल्य की चांदी चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए प्रकरण में आरोपी चोर गिरफ्तार कर चोरी गया संपूर्ण माल बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 13 जून 2026 को फरियादी मनोज कुमार जैन पुत्र श्री सुमेरचंद जैन उम्र 40 वर्ष निवासी त्रिमूर्ति कॉलोनी गुना द्वारा गुना कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि गुना सराफा बाजार स्थित उनकी "मनोज ज्वैलर्स" नामक दुकान से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चांदी से भरा एक बैग चोरी कर लिया गया है ।
फरियादी ने बताया कि दिनांक 13 जून को दोपहर लगभग 1:45 बजे वे अपने पिता को दुकान पर छोड़कर बड़े जैन मंदिर चले गए थे । शाम लगभग 8:00 बजे दुकान बंद करते समय जब उन्होंने चांदी रखे बैग के संबंध में पूछा तो बैग दुकान में नहीं मिला । इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर दोपहर लगभग 2:10 बजे एक अज्ञात व्यक्ति काउंटर के पास रखा बैग चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दिया । उक्त रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली गुना में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 308/26 अंतर्गत धारा 303(2), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई