अशोकनगर में 'SAFE CLICK 2.0' साइबर जागरूकता अभियान का शुभारंभ



मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में जिला अशोकनगर में "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा ने साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो आगामी 15 दिनों तक जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करेगा।

अभियान के तहत स्कूलों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों को फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा डिजिटल लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई।

इस दौरान साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी बताई गई। साथ ही साइबर जागरूकता ऑटो रैली निकालकर शहर के प्रमुख मार्गों पर लोगों को साइबर सुरक्षा का संदेश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें — SAFE CLICK 2.0 से जुड़ें और साइबर सुरक्षित समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने