अशोकनगर में युवक-युवती के शव कार में मिलने से सनसनी, जांच के लिए SIT गठित

अशोकनगर में 24 जून की रात एक युवक और युवती के शव उनकी कार के अंदर रक्तरंजित अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान मुस्कान जैन (24) और ऋतिक सोनी (26) के रूप में हुई है। दोनों पिछले 3–4 वर्षों से प्रेम संबंध में बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार घटनास्थल से एक पिस्टल, कुल्हाड़ी, सल्फास का पैकेट, कथित सुसाइड नोट, तीन मोबाइल फोन और एक लाइटर बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में मिले कथित सुसाइड नोट में ऋतिक सोनी द्वारा आत्महत्या का उल्लेख होने की बात कही गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अशोकनगर ने एसडीओपी विवेक शर्मा के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है। एफएसएल जांच, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल डेटा और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है।

पुलिस का कहना है कि अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल मामले में किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने