629वें प्रकट उत्सव पर चंदेरी में सामाजिक सौहार्द और जागरूकता का संदेश
चंदेरी | 29 जून 2026
संत शिरोमणि कबीर साहेब जी के 629वें प्रकट उत्सव के अवसर पर कोली/कोरी समाज द्वारा चंदेरी में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत चंदेरी पुलिस थाने के सामने से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भाग लिया।
बैंड-बाजे, ध्वज और पारंपरिक वेशभूषा से सजी इस शोभा यात्रा का नगरवासियों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, सद्भाव और सामाजिक जागरूकता का संदेश देना रहा।
पूरी यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रही। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा तथा यातायात व्यवस्था भी सुचारु रूप से संचालित की गई।
शोभा यात्रा का समापन कोली समाज सामुदायिक भवन, बायपास रोड, चंदेरी में हुआ, जहाँ आयोजकों ने सभी सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।
ZEE24 | ZEE NEXT NEWS MEDIA
सच के साथ, हर वक्त