शिवपुरी मे ऑनलाइन टोकन फेल, प्रशासन का बड़ा फैसला: पोहरी मंडी में शुरू हुआ ऑफलाइन टोकन वितरण



पोहरी। खाद के लिए ऑनलाइन टोकन बुकिंग में किसानों को लगातार आ रही परेशानियों के बीच जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा (IAS) के निर्देश पर पोहरी कृषि उपज मंडी में तत्काल प्रभाव से ऑफलाइन टोकन वितरण शुरू कर दिया गया है। इस फैसले से खाद के लिए इंतजार कर रहे किसानों को बड़ी राहत मिली है।

मंडी परिसर में कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से ऑफलाइन टोकन वितरित किए जा रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि व्यवस्था का उद्देश्य पात्र किसानों तक बिना किसी भेदभाव के समय पर खाद पहुंचाना है।

एसडीएम जेपी गुप्ता ने मंडी पहुंचकर वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन किसानों को अभी तक खाद नहीं मिली है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर टोकन जारी किए जाएं। वहीं, जिन किसानों को पहले ही ऑनलाइन व्यवस्था के माध्यम से खाद मिल चुकी है, उनका अलग रिकॉर्ड रखा जाए ताकि दोबारा वितरण की स्थिति न बने और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।

जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित व्यवस्था का पालन करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि सभी पात्र किसानों को चरणबद्ध तरीके से खाद उपलब्ध कराई जाएगी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने