जनभागीदारी से चमका चंदेरी का सागर ताल, सफाई अभियान में नागरिकों ने किया श्रमदान



अशोकनगर, 9 अगस्त 2026। चंदेरी के ऐतिहासिक सागर ताल को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से रविवार को जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देशानुसार आयोजित अभियान में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

अभियान के दौरान सागर ताल परिसर में जमा कचरे और गंदगी को हटाकर साफ-सफाई की गई। नागरिकों ने श्रमदान करते हुए जलस्रोतों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। अभियान में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।

एसडीएम श्री मनीष धनगर ने नागरिकों से अपील की कि जलस्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि तालाबों में कचरा न डालें और स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से चलाए जा रहे ऐसे अभियान जलस्रोतों के संरक्षण के साथ-साथ शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सागर ताल की सफाई के दौरान नागरिकों ने भी स्वच्छता को लेकर अपनी जिम्मेदारी निभाने और तालाब परिसर को साफ रखने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने