मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के वैश्विक ऊर्जा संकट के दौर में इलेक्ट्रिक व्हीकल सबसे बेहतर विकल्प बनकर उभर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये ई-साइकिलें महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण को सरकार की प्राथमिकता बताया और कहा कि प्रदेश की माताएं-बहनें सुख, समृद्धि और सम्मान के साथ जीवन जीएं, यही सरकार का संकल्प है।
सीएम ने जल गंगा संरक्षण महाभियान का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में जल संरक्षण के लिए लगभग 2 लाख से अधिक कार्य किए जा रहे हैं।
वहीं धार की भोजशाला में गंगा दशहरा उत्सव भी धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भोजशाला मामले में आए न्यायालय के फैसले का सभी वर्गों ने सम्मान किया है।
ZEE24 | ZEE NEXT NEWS MEDIA