MSME हैकाथॉन 5.0 में ग्वालियर का आइडिया चयनित, ₹12.5 लाख का अनुदान





ग्वालियर। राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय (आरवीएसकेवीवी) से जुड़े एक नवाचारी आइडिया ने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा आयोजित “इनोवेटिव आइडिया हैकाथॉन 5.0” में इस आइडिया का चयन हुआ है, जिसके लिए ₹12.5 लाख का अनुदान स्वीकृत किया गया है।

अगस्त 2025 में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर से हजारों आइडिया आए थे। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच मध्य प्रदेश से 24 आइडिया चयनित हुए, जिनमें ग्वालियर से केवल एक आइडिया शामिल है।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस उपलब्धि में कुलपति प्रो. अरविंद शुक्ला के मार्गदर्शन और सीएआईई के नोडल अधिकारी डॉ. वाय.डी. मिश्रा के नेतृत्व की अहम भूमिका रही। चयनित प्रोजेक्ट को आगे विकसित करने के लिए सीएआईई की इनक्यूबेटी नोवोसेज प्रा. लि., भोपाल को फंडिंग प्रदान की जाएगी।

यह सफलता ग्वालियर के युवाओं के नवाचार कौशल को दर्शाती है और भविष्य के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने