विगत दिनों जिले में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा सोमवार को प्रभावित ग्रामों में पहुंचकर भ्रमण किया। इस दौरान ग्राम दमदमा चक्क एवं ग्राम जसैया में ओलावृष्टि से गेहॅू की फसल को हुए नुकसान का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान संबंधित तहसीलदार को निर्देशित किया कि प्रभावित फसलों का तत्काल सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। साथ ही कृषकों की फार्मर आईडी तत्काल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषकों को बताया कि फार्मर आईडी एक यूनिक डिजिटल आईडी है। जिसमें सरकारी योजनाओं पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, केसीसी ऋण एवं ई विकास प्रणाली के माध्यम से उर्वरक का वितरण आदि लाभ आसानी से मिल सकेगा । कृषकों को गेहूं की फसल कटाई के बाद खेत में बचा हुआ नरवाई (फसल अवशेष) नहीं जलाने के संबंध में जागरूक किया। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नरवाई प्रबंधन के प्रति अधिक से अधिक किसानों को जागरूक किया जाए।
अशोकनगर कलेक्टर ने किया ओलावृष्टि से प्रभावित ग्रामों का भ्रमणफसल क्षति आंकलन किये जाने के निर्देशनरवाई प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक किये जाने के दिए निर्देश--
byZee Next 24
-
0