केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने फूंक बावडी एवं किले का किया निरीक्षण


--
शासन के निर्देशानुसार जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जा रहा है। जिले में अभियान के क्रियान्‍वयन हेतु केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा क्षेत्रीय सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार को ईसागढ़ की प्राचीन फूंक बावडी एवं किले पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत किये गये साफ सफाई कार्य की प्रशंसा की। उन्‍होंने नगर परिषद को आश्‍स्‍वत किया कि इस सुंदर बावडी का सत्‍यापन और निरीक्षण भारत सरकार की टीम द्वारा कराया जायेगा। उन्‍होंने कहा कि प्राचीन धरोहरों को चंदेरी की तरह ईसागढ़ में भी संवारा जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने