अशोकनगर में संयुक्त तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पणज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय संचार एवं

 पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ने शनिवार को अशोकनगर जिला मुख्यालय पर नवनिर्मित संयुक्त तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। लगभग 795.82 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस भवन को आमजन की सुविधा के लिए समर्पित किया गया।

इस अवसर पर श्री सिंधिया ने कहा कि नए तहसील भवन के निर्माण से राजस्व संबंधी कार्यों में तेजी आएगी और नागरिकों को एक ही स्थान पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह भवन प्रशासनिक कार्यों को अधिक सुगम और प्रभावी बनाने में सहायक होगा।

स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे उन्हें सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने