चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी के प्रयासों से रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पुनः स्थापित



चंदेरी। वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी की प्रतिमा को पुनः उसी स्थान पर विधिवत एवं पूरे सम्मान के साथ स्थापित किए जाने पर लोधी समाज में हर्ष का माहौल है। चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी ने कहा कि प्रतिमा को सम्मानपूर्वक पुनः स्थापित कराना उनका दायित्व था।

विधायक रघुवंशी ने बताया कि जैसे ही उन्हें प्रतिमा से जुड़े विषय की जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल इस मामले को गंभीरता से लेते हुए श्रीमंत महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश नेतृत्व से लगातार संवाद किया। उन्होंने कहा कि समाज की भावनाओं और मांग के अनुरूप उचित समाधान निकालने के लिए लगातार प्रयास किए गए।

विधायक ने कहा कि आज वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा की विधिवत एवं पूरे सम्मान के साथ पुनर्स्थापना हुई है। उन्होंने इसे केवल प्रतिमा की पुनर्स्थापना नहीं, बल्कि सम्मान, स्वाभिमान और समाज की एकजुटता की जीत बताया।

उन्होंने लोधी समाज के संघर्ष, धैर्य और एकजुटता की सराहना करते हुए कहा कि समाज ने जिस संयम और एकजुटता के साथ अपनी बात रखी, वह प्रशंसनीय है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने