शिवपुरी: कुटवारा में सरकारी शराब दुकान में तोड़फोड़, 15-20 अज्ञात महिला-पुरुषों पर FIRसेल्समैन की शिकायत पर इंदार थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला



शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम कुटवारा में शुक्रवार रात सरकारी शराब दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। शराब दुकान के सेल्समैन वल्लू शिवहरे की शिकायत पर पुलिस ने करीब 15-20 अज्ञात महिला एवं पुरुषों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शिकायत के अनुसार, शुक्रवार रात कुछ महिला एवं पुरुष सरकारी शराब दुकान में पहुंचे और दुकान के अंदर घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। घटना के बाद सेल्समैन ने इंदार थाना पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अब घटना से जुड़े वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर तोड़फोड़ करने वालों की पहचान करने में जुटी है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने