अशोकनगर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया



अशोकनगर। भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, पठार (अशोकनगर) में किया गया। कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, कलेक्टर साकेत मालवीय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष और भारतीय संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने