चन्देरी में अवैध झोलाछाप क्लिनिक सील

 

अशोकनगर, 14 अप्रैल 2026

चन्देरी विकासखण्ड में अवैध रूप से संचालित एक झोलाछाप क्लिनिक के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। स्थानीय मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी चन्देरी एवं उनकी टीम द्वारा मध्यप्रदेश उपचर्यागृह सम्बन्धी स्थापना (रजिस्ट्रेशन तथा अनुज्ञापन) नियम 1997 के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई।

जांच के दौरान संबंधित झोलाछाप डॉक्टर मौके पर अनुपस्थित पाया गया और क्लिनिक पर ताला लगा हुआ था। इसके बाद अधिकारियों ने पंचनामा तैयार कर क्लिनिक को सील कर दिया और उक्त क्लिनिक व संचालक को अवैध घोषित कर दिया।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पूर्व में भी इस तरह के अवैध क्लिनिकों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन संबंधित व्यक्ति चोरी-छिपे क्लिनिक का संचालन कर रहा था। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने