गर्मी के चलते अशोकनगर में स्कूलों का समय बदला


अशोकनगर जिला में बढ़ती भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी विद्यालयों के समय में परिवर्तन कर दिया है। अब जिले के सरकारी एवं निजी स्कूल सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होंगे।

जिले में लगातार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि विद्यार्थियों को दोपहर की तेज धूप और लू से बचाया जा सके।

प्रशासन ने सभी स्कूल संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे नए समय का सख्ती से पालन करें और बच्चों के लिए पेयजल सहित आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करें। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को पर्याप्त पानी और धूप से बचाव के उपायों के साथ स्कूल भेजें।

यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने