अशोकनगर में 1.35 करोड़ की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया


अशोकनगर, 01 अप्रैल 2026। तहसीलदार अशोकनगर के प्रकरण क्रमांक 0068/अ.68/2025-26 में पारित आदेश के तहत ग्राम टकनेरी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार, सर्वे क्रमांक 23 की 0.251 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर बृजमोहन पुत्र नारायणसिंह (कुशवाह) द्वारा कॉलोनी का निर्माण कर अवैध कब्जा कर लिया गया था। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर उक्त अतिक्रमण को हटवा दिया।

बताया गया है कि मुक्त कराई गई भूमि का बाजार मूल्य लगभग 1 करोड़ 35 लाख रुपये है। प्रशासन की इस कार्रवाई को अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कदम माना जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने