कोलारस में लोक सेवा केंद्र पर चोरी, ताला तोड़कर सामान ले गए चोर



कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे में बीती रात अज्ञात चोरों ने लोक सेवा केंद्र को निशाना बनाते हुए सेंधमारी की वारदात को अंजाम दिया। चोर केंद्र का ताला तोड़कर अंदर घुसे और वहां से दो पंखे, यूपीएस बैटरी, डोंगल सहित करीब एक हजार रुपये नगदी लेकर फरार हो गए।

सुबह जब केंद्र संचालक मौके पर पहुंचे तो दरवाजा टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

हैरानी की बात यह है कि लोक सेवा केंद्र तहसील कार्यालय और एसडीएम कार्यालय के पास स्थित है, जहां सुरक्षा के लिए चौकीदार तैनात रहते हैं। इसके बावजूद चोरी हो जाना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने