गुना खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई जारी, 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त



गुना। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा नियमित निगरानी और छापामार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में सिरसी थाना क्षेत्र में अवैध उत्खनन और परिवहन की शिकायत मिलने पर खनिज विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई की। जांच के दौरान बिना रॉयल्टी रेत का परिवहन करते हुए 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गईं, जिन्हें मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

जब्त वाहनों को थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है। इस कार्रवाई में खनिज अधिकारी सचिन वर्मा, प्रभारी खनिज निरीक्षक विजय कुमार चक्रवर्ती सहित विभागीय अमला मौजूद रहा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने