मंडला जिले के अंजनिया में आज संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के तेलचित्र पर माल्यार्पण एवं मुख्य अतिथियों के स्वागत के साथ की गई।
बैठक में मुख्य रूप से ब्लॉक कार्यकारिणी गठन, पंचायत कमेटियों का गठन, बूथ कमेटियों का निर्माण तथा सभी 11 मंडलम अध्यक्षों के चयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई और आगामी कार्ययोजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख वक्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने के लिए अपने सुझाव रखे और संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय बनाने पर जोर दिया।
बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी मंडला के अध्यक्ष डॉ. अशोक मर्सकोले, बिछिया विधानसभा के विधायक नारायण सिंह पट्टा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अंजनिया रामभजन पटेल, जनपद पंचायत बिछिया की अध्यक्ष श्रीमती सकुना उइके, जिला पंचायत सदस्या श्रीमती रामप्यारी झारिया सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा कविंद्र पटेल, विनोद पटेल, समीर झा, क्रांतिराज झारिया, अनिल चौकसे, भागवत भावरे, शक्ति पटेल, संगीत पटेल, शिवेंद्र पटेल, भगत बल्के, प्रकाश वरकड़े, रामकिशोर पटेल, केशवनाथ पटेल, जे.एन. पटेल, बलराम झारिया, विजेंद्र पटेल, निरंजन भा, राजा हर्षित पटेल, संतु द्रविड़ पटेल, प्रिंस पटेल, विमल मरकाम, शाकिर खान, नीलू उइके, वकील खान, झामसिंह साहू, दादा भाई नंदा एवं अन्य वरिष्ठजन, युवा कांग्रेस और महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
बैठक में कांग्रेस परिवार के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति देखने को मिली।