अशोकनगर भूकम्‍परोधी एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया


--
मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अशोकनगर के तत्वावधान में आयोजित मध्यप्रदेश अर्थक्वि‍क प्रिपेरेडनेस एंड कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के अंतर्गत शासकीय उत्‍कृष्‍ट उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय अशोकनगर में भूकम्‍परोधी एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन अपर कलेक्‍टर श्री डी.एन.सिंह के मुख्‍य आतिथ्‍य में किया गया। कार्यशाला में संयुक्त कलेक्टर श्री बृजबिहारी श्रीवास्तव, जिला शिक्षा अधिकारी श्री चंद्रशेखर सिसोदिया उपस्थित रहे। 
कार्यशाला में आशीष ऋषिस्वर प्लाटून कमांडर एसडीआरएफ अशोकनगर द्वारा 250 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया गया तथा एक्सरसाइज कराई गई। हताहत व्यक्तियों को किस प्रकार से प्राथमिक उपचार दिया जाना है एवं किस प्रकार स्टेबलाइज करके एक स्थान से सुरक्षित स्थान पर पहुंचना है का अभ्यास कराया गया।भूकंप के बारे में विषय संबंधी जानकारी एक्सीलेंस स्कूल के भूगोल विषय के अध्यापकों एवं प्रशिक्षक के द्वारा दी गई एवं भूकंप संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने