मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्यम विभाग एवं कौशल विकास एवं रोजगार विभाग व ग्रामीण विकास विभाग द्वारा युवा संगम के तहत एक ही छत के नीचे युवाओ को रोजगार और स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उदेश्य से हर माह निर्धारित दिवस को जिला स्तरीय रोजगार/स्वरोजगार के लिए युवा संगम कार्यक्रम आयोजन करने का निर्णय लिया गया है।
इसी क्रम में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश जैन के मार्गदर्शन में गुरूवार को जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र अशोकनगर में युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
युवा संगम कार्यक्रम में 31से युवाओं का हुआ चयन
कार्यक्रम में 75 युवाओं का पंजीयन कराया एवं 4 कंपनियों ने 31 आकांक्षी युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान किये गए। युवा संगम में विभिन्न सेक्टर की 4 निजी क्षेत्र की कंपनियां शामिल हुई जिनके द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए ऑफर लेटर उपलब्ध कराये गये।
विभिन्न विभागों द्वारा स्वरोजगार योजनाओं के 61 स्वरोजगारियों को 82.21लाख का किया गया हितलाभ वितरण
कार्यक्रम में शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओ के 61 हितग्राहियो को 82.21 लाख का ऑनलाइन हितलाभ वितरण किये गए, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वसहायता समूह, पी एम स्वनिधि योजना, टांटया मामा स्वरोजगार योजना, भीमराव अंबेडकर स्वरोजगार योजनाओं, आदि के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान नोडल अधिकारी व महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के सत्येंद्र लोधा,आईटीआई प्राचार्य श्री नीरज घनघोरिया , आई टीआई प्रशिक्षण अधिकारी श्री दानिश दुर्रानी ,उद्योग विभाग से सहायक प्रबंधक सपना अहिरवार सहित अन्य आधिकारी /कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे