समर्थन मूल्य पर खरीदी 30 मार्च से समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू, कोलारस और बदरवास में 3-3 उपार्जन केंद्र बनाए चना, मसूर की खरीदी आज से, जिले में 12 उपार्जन केंद्र बनाए

शिवपुरी-शिवपुरी जिले में चना और मसूर के समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए 12 खरीदी केन्द्रों की स्थापना की गई है। यह निर्णय जिला उपार्जन समिति के प्रस्ताव के आधार पर लिया गया है। सभी केन्द्रों पर पंजीकृत किसान अपनी उपज 30 मार्च से समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे। इन केन्द्रों में वेयरहाउस लॉजिस्टिक के गोदाम व प्राइवेट वेयरहाउस शामिल हैं।

कोलारस और बदरवास में 3-3 उपार्जन केंद्र रखे गए हैं। कोलारस में सेवा सहकारी संस्था देहरदा

गणेश का उपार्जन केंद्र कमला एग्रो वेयरहाउस में रहेगा। विपणन सहकारी संस्था कोलारस का उपार्जन केंद्र गरिमा वेयरहाउस, सेसई सड़क पर रहेगा। सेवा सहकारी संस्था बेहटा का उपार्जन केंद्र रावत वेयरहाउस में रहेगा। बदरवास तहसील में सेवा सहकारी संस्था खतौरा का उपार्जन केंद्र श्री राधेकृष्णम वेयरहाउस में रहेगा। सेवा सहकारी संस्था अटलपुर का उपार्जन केंद्र श्री बांके बिहारी वेयरहाउस, बदरवास में रहेगा। सेवा सहकारी संस्था पीरोंठ का उपार्जन केंद्र नारायण वेयरहाउस, बदरवास में रहेगा।

इन तहसीलों में एक-एक उपार्जन केंद्र बनाए, वेयरहाउस में होगी खरीदी

शिवपुरी तहसील में सेवा सहकारी संस्था कुंवरपुर का उपार्जन केंद्र लुधावली गोदाम नंबर 5 में बनाया है। पोहरी तहसील में विपणन सहकारी संस्था पिछोर के लिए खरीदी

केंद्र मां नर्मदा वेयर हाउस, करैरा में सेवा सहकारी संस्था करैरा वेयर हाउस कॉर्पोरेशन के गोदाम नंबर 1, नरवर में सेवा सहकारी संस्था नरवर के लिए खरीदी केंद्र गोदाम नंबर 1, पिछोर में

सेवा सहकारी संस्था कमालपुर के लिए गोदाम नंबर 2 पिछोर और खनियाधाना तहसील में विपणन सहकारी संस्था खनियाधाना का उपार्जन केंद्र मां भगवती वेयर हाउस में बनाया है।

शिवपुरी जिले में गेहूं उपार्जन 7 अप्रैल से प्रारंभ होगा

शिवपुरी जिले में गेहूं का उपार्जन इस साल 7 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। इजराइल-ईरान युद्ध के चलते प्लास्टिक वारदाना की समस्या खड़ी हो गई है। वारदाना की कमी के चलते खरीदी को आगे बढ़ाना पड़ा। पुराने वारदाने की व्यवस्था कर खरीदी शुरू कराई जा रही है। वहीं इस साल सरसों की खरीदी भावांतर पर कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने