श्योपुर। जिले में 250 करोड़ रुपये के कथित राहत वितरण घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए श्योपुर पुलिस ने तहसीलदार अमिता सिंह तोमर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
बताया जा रहा है कि अमिता सिंह तोमर श्योपुर में पदस्थ तहसीलदार के रूप में कार्यरत थीं और उन पर राहत राशि के वितरण में अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। मामले की जांच के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।
गौरतलब है कि अमिता सिंह तोमर पहले उस समय चर्चा में आई थीं जब उन्होंने टीवी के लोकप्रिय शो “कौन बनेगा करोड़पति” में हिस्सा लेकर 50 लाख रुपये जीते थे। इसके बाद वे सुर्खियों में रही थीं।
इधर, इस पूरे मामले की कार्रवाई में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देने में डीएसपी अवनीत शर्मा का विशेष योगदान बताया जा रहा है, जो वर्तमान में श्योपुर में पदस्थ हैं।
पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और घोटाले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।