मंडला जिले के ग्राम पंचायत बंजी में शासकीय महाविद्यालय अंजनिया द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के 7 दिवसीय आवासीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिछिया विधानसभा के विधायक श्री नारायण सिंह पट्टा जी के प्रतिनिधि के रूप में कविंद्र पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर एवं सरस्वती माता के चित्र पर तिलक वंदन व माल्यार्पण के साथ किया गया। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं पारंपरिक छत्तीसगढ़ी और हिंदी गीतों पर आकर्षक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों—जैसे सेवा कार्य, नशा मुक्ति अभियान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम—की विस्तृत जानकारी भी प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि कविंद्र पटेल ने छात्र-छात्राओं को NSS के महत्व और उसके सामाजिक योगदान के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत बंजी के सरपंच ओमकार पंद्रो जी उपस्थित रहे। साथ ही शासकीय महाविद्यालय अंजनिया के प्राचार्य डॉ. नवीन कुमार हरदहा, शिवशक्ति पटेल, सत्यम पटेल, द्रविण पटेल, ग्राम पंचायत सचिव सुनवा लाल यादव, मोबिलाइजर श्रीमती शर्मिला मार्को, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रशांत यादव, डॉ. घनश्याम प्रसाद झारिया, डॉ. विजय मौर्य, दलनायक सुयोग पटेल, दल नायिका निधि धुर्वे सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएं, ग्रामीणजन एवं नन्हे-मुन्ने बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।