गुना धरनावदा पुलिस पर गंभीर आरोप: 1 करोड़ पकड़कर 20 लाख में छोड़ने का मामला, जांच शुरू



गुना। जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। रूठियाई चौकी इलाके में एक कथित मामले ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है, जिसमें आरोप है कि 1 करोड़ रुपए नकद से भरी गाड़ी को 20 लाख रुपए लेकर छोड़ दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, गुजरात के एक व्यापारी की स्कॉर्पियो (गुजरात पासिंग) गाड़ी को पुलिस द्वारा रोका गया था। बताया जा रहा है कि गाड़ी में करीब 1 करोड़ रुपए नकद मौजूद थे। इसके बाद कथित तौर पर 20 लाख रुपए के लेन-देन की ‘सेटिंग’ हुई और वाहन को छोड़ दिया गया।

मामले की जानकारी जैसे ही वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची, तत्काल हलचल मच गई। टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज में भी संदिग्ध वाहन के मूवमेंट की जांच की जा रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए Amit Sanghi खुद गुना पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल सूचना के आधार पर इस मामले को संज्ञान में लिया गया है और पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

वहीं, जिला पुलिस अधीक्षक Ankit Soni का कहना है कि मामले की जांच तत्काल शुरू कर दी गई है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

सूत्रों का यह भी दावा है कि संबंधित व्यापारी किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का परिचित बताया जा रहा है, जिसके चलते कथित रूप से हस्तक्षेप हुआ। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही किसी पक्ष द्वारा औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है।

फिलहाल, वरिष्ठ अधिकारी रूठियाई क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटे हुए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने