मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव भाण्ड़ेर मेें किसान सम्मेलन में होंगे शामिल


विकास कार्यों के भूमि पूजन और शिलान्यास कर दतिया वासियों को देंगे सौगात
विभिन्न विभागांे द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियांे का करेंगे अवलोकन 
दतिया 23 मार्च 2026/ दतिया जिले के भांडेर में आज मंगलवार 24 मार्च 2026 को मंडी प्रांगण में आयोजित होने वाले किसान सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव होंगे शामिल। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ यादव दतिया एयरपोर्ट से भांडेर हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके पश्चात मंडी प्रांगण में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव हितग्राहियों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का हितलाभ वितरण करेंगे और मंच से जनसभा को संबोधित करेंगे।
62 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दतियावासियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से 62 करोड़ रुपए से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल, विद्युत विभाग, पुलिस, आवास एवं अधोसंरचना विकास तथा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 55 करोड़ से अधिक के 10 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। साथ ही 7 करोड़ से अधिक लागत के 2 कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास भी किया जाएगा।
लोर्कापण होने वाले कार्यों में पीजी कॉलेज दतिया में विज्ञान संकाय भवन एवं कैंटीन निर्माण, माता रतनगढ़ समग्र विकास योजना अंतर्गत यात्री निवास, पुलिस लाइन में रक्षित निरीक्षक कार्यालय, संदीपनी उत्कृष्ट विद्यालय भांडेर, ततारपुर स्टेडियम, पंडोखर धाम एवं रामगढ़ माता मंदिर के पास विश्राम गृह शामिल हैं। इसी प्रकार शिलान्यास होने वाले कार्यो में
रतनगढ माता मंदिर पर 33-11 के.व्ही. उपकेन्द्र स्थापना तथा भाण्डेर में 50-50 सीटर बालक एवं बालिका छात्रावास भवन सहित अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्य शामिल हैं।
क्रमांक 89/2026
--------0000-------

मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के भाण्ड़ेर में आयोजित कार्यक्रम के लिए सीईओ जिला पंचायत सम्पूर्ण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त 
दतिया 23 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के आज 24 मार्च 2026 को दतिया जिले के भाण्ड़ेर भ्रमण कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े द्वारा आदेश जारी कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया श्री अक्षय कुमार तेम्रवाल को सम्पूर्ण कार्यक्रम का प्रभारी नियुक्त किया है। साथ ही अनुविभागीय दण्ड़ाधिकारी भाण्ड़ेर सुश्री सोनाली राजपूत सहायक अधिकारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही कानून व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थायें बनाये रखने के लिए जिले के विभिन्न अधिकारियों को दायित्व सौंपे है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने