पोहरी विधायक के हस्तक्षेप से SBI कियोस्क घोटाले में चार पर FIR दर्ज


शिवपुरी-जिले के सतनवाड़ा में स्थित एसबीआई कियोस्क सेंटर पर 17 खाताधारकों से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। 
आरोप है कि कियोस्क संचालक प्रमोद सक्सेना ने पत्नी साधना सक्सेना, बेटे रितेश सक्सेना और ऑपरेटर अजय खटीक के साथ मिलकर फर्जी एफडी और मैनुअल लेनदेन के जरिए ग्राहकों की जमा राशि हड़प ली।
पीड़ितों की शिकायत पर सतनवाड़ा थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जांच में सामने आया कि ग्राहकों को एफडी के फर्जी दस्तावेज दिए गए, जबकि खातों में कोई राशि जमा नहीं थी।
पीड़ित मुकेश कुशवाह के अनुसार, उनके परिवार के खातों से किसान सम्मान निधि सहित करीब तीन लाख रुपये की हेराफेरी की गई। उनकी मां, पत्नी और अन्य परिजनों के नाम पर बनाई गई एफडी भी फर्जी पाई गईं। इसके अलावा 13 अन्य खाताधारकों से भी इसी तरह ठगी की गई है।
पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
इस मामले में पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह स्वयं थाने पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर कार्रवाई सुनिश्चित कराई। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने