नीमच जिले की मड़ावदा पंचायत के ग्राम रानापुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में मधुमक्खियों के अचानक हमले के दौरान मासूम बच्चों की रक्षा करते हुए श्रीमति कंचनबाई जी ने अद्भुत साहस और मानवता का परिचय दिया। बच्चों को तिरपाल से ढँककर सुरक्षित स्थान तक पहुँचाते हुए वे स्वयं गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनका निधन हो गया।



बच्चों की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाली कंचनबाई जी को विनम्र श्रद्धांजलि। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें मोक्ष प्रदान करें। मानवता के लिए उनका यह त्याग सदैव स्मरणीय रहेगा। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने