भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की संघ में वापसी, मिली नई जिम्मेदारी*


 भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की संघ में वापसी हो गई है। वे अब सह बौद्धिक प्रमुख की भूमिका में रहेंगे।
हितानंद शर्मा बुनियादी रूप से संघ के कार्यकर्ता रहे हैं। उन्हें अब मध्य क्षेत्र का सह बौद्धिक प्रमुख बनाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हितानंद शर्मा को मध्य प्रदेश में पहले 2020 में भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश सह संगठन मंत्री बनाया गया था। बाद में वर्ष 2022 में उन्हें सुहास भगत के स्थान पर प्रदेश का संगठन महामंत्री बनाया गया था।
*मध्यप्रदेश में अब बीजेपी के नए संगठन की जिम्मेदारी कौन संभालेगा , इसको लेकर फिलहाल कोई नाम तय नहीं हुआ है*

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने