शिवपुरी-रन्नौद पुलिस थाने के सामने वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों और वाहन चालक में हुआ विवाद मारपीट हो गई, जिसमे आरक्षक के सिर मै गंभीर चोंटे आई है वही दूसरी ओर बीचबचाव मै गर्भवती महिला में महिला के साथ भी मारपीट की घटना सामने आई। मामला वाहन चालक के परिजन थाने के सामने पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे गये। मामले ने तूल पकडा और नगर से लोगों का हुजूम थाने पर उमड़ने लगा देखते ही देखते हजारों की संख्या में लोगों ने थाने को घेराव कर लिया मौके पर कोलारस एसडीओपी, एसडीएम और आसपास के थाने की पुलिस मौके पर आ गई। एसडीओपी कोलारस ने काफी समझाएं इसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ ,परिजन आरक्षक पर एफआईआर के लिए रात्रि 11 बजे तक धरने पर बैठे रहे। इसके बाद भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव रात्रि 11:00 बजे रन्नौद थाने पहुंचे और उन्होंने थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान को आरक्षक अवधेश उपाध्याय के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। और कहा कि जनता की सरकार है यहा कोई राजतंत्र थोडी चलेगा। यदि महिला को कुछ हुआ तो कोई नही बचेगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने कांस्टेबल के खिलाफ तुरंत एफआईआर करने थाना प्रभारी को दिये निर्देश।
byZee Next 24
-
0