नशा माफियाओं पर गुना पुलिस का सख्त प्रहार ‘नशा मुक्त गुना जिला’ अभियान के अंतर्गत गुना पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी


फतेहगढ़ थाना पुलिस की बड़ी सफलता
वाहन चेकिंग के दौरान अंतर्राज्यीय स्मैक तस्कर गिरफ्तार
🔹 आरोपी के कब्जे से 14.70 ग्राम स्मैक (कीमत लगभग ₹1.40 लाख)
🔹 तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल (कीमत ₹70 हजार)
🔹 कुल ₹2.10 लाख का मशरूका जप्त

 दिनांक 31 जनवरी 2026 को छबड़ा रोड, हमीरपुर गांव की पुलिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे आरोपी को तत्परता से पकड़कर गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विस्तृत जांच जारी है।
आरोपी - अभिमन्यु पुत्र शंभुप्रसाद यादव उम्र 47 साल निवासी दांता थाना कैलबाड़ा जिला बांरा राजस्थान

 गुना पुलिस नशे के विरुद्ध पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

 आमजन से अपील है—यदि कहीं भी नशे की तस्करी या अवैध क्रय-विक्रय की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें और नशा मुक्त गुना के निर्माण में सहभागी बनें

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने