नाबालिग बालिका को किया दस्तायब, आरोपी गिरफ्तार



         
अशोकनगर - पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को गुम बालक/बालिकाओं, महिलाओं की दस्तयाबी की प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी मुंगावली सनम बी खान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बहादुरपुर उनि0 नीलम सिंह यादव द्वारा अपहर्ता को दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है उल्लेखनीय है थाना बहादुरपुर अन्तर्गत दिनांक 06.01.26 को फरियादी नें अपनी लडकी उम्र 16 साल 4 माह के घर से बिना बताये कही चले जाने एंव अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने की थाने पर रिपोर्ट की थी। जिसपर धारा 137 (2) बीएनएस का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा नें प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये तुरंत कार्यवाही कर नाबालिग को दस्तयाब करने हेतु थाना प्रभारी बहादुरपुर उनि नीलम सिंह यादव को निर्देशित किया। थाना प्रभारी बहादुरपुर उनि नीलम सिंह यादव द्वारा टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पीडिता को थाना करेलीबाग जिला बडोदरा गुजरात से दस्याब कर पीडिता के कथन कराये गये जिसमें पीडिता नें अपने कथनो में आरोपी के द्वारा बहला फुसलाकर ले जाना एंव गलत काम करना बताया ।पीडिता के कथनो के आधार पर प्रकरण में सुसंगत धाराऐं ईजाफा की गयी एवं आरोपी को बॉबीराजा यादव पुत्र अर्जुन यादव निवासी ग्राम जतौली को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश पेश किया ।

         *सराहनीय भूमिका* 

थाना प्रभारी बहादुरपुर उनि नीलम सिंह यादव, प्रआर सोनू रघुवशी, प्रआर पुष्पराज यादव, आर राहुल जाट, मआर सुगना अहिरवार ,सायवरसेल अशोकनगर -निरीक्षक नरेश रावत, सउनि अभिजीत सिंह, सउनि संजय गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही। रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने