ईसागढ़ एसडीएम त्रिलोचन गौड ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर दल का गठन किया है यह दल नगरीय क्षेत्र तथा ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करेगा तथा अतिक्रमण हटाएगा।
तहसील ईसागढ़ के नगरीय क्षेत्र हेतु तहसीलदार ईसागढ़ दल प्रभारी होंगे। ,मुख्यनगर पालिका अधिकारी नगर परिषद ईसगाढ़, संबंधित राजस्व निरीक्षक, संबंधित पटवारी दल के सदस्य होगें। इसी प्रकार तहसील ईसागढ़ के ग्रामीण क्षेत्र हेतु तहसीलदार ईसागढ़ दल प्रभारी, नायब तहसीलदार वृत्त सारसखेड़ी/कदवाया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ईसागढ़, संबंधित राजस्व निरीक्षक, संबंधित पटवारी/सचिव ग्राम पंचायत सदस्य होगें। तहसील नईसराय के ग्रामीण क्षेत्र हेतु तहसीलदार नईसराय (दल प्रभारी),नायब तहसीलदार वृत्त अमरोद सिंगराना / महिदपुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ईसागढ़, संबंधित राजस्व निरीक्षक,संबंधित पटवारी/सचिच ग्राम पंचायत सदस्य होगें।
गठित दल अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही विधिक प्रकिया का पालन कर कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए थाना प्रभारी का सहयोग प्राप्त कर करेंगे एवं अतिक्रमण हटाने संबंधी कार्यवाहियां सत्तत रूप से संपादित करायेंगे।