थाना बहादुरपुर को मिली सफलता, अपहत नाबालिग बालिका को मात्र 24 घंटे मे किया दस्तायब आरोपी गिरफ्तार’’



 पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में अशोकनगर पुलिस द्वारा गुम/अपहर्ता बालक, बालिकाओं, दस्तयाबी की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 
 इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में, अति0 पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री गजेन्द्र सिंह कँवर एवं एसडीओपी मुंगावली सनम बी खान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बहादुरपुर उनि0 नीलम यादव द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये अपहृर्ता को मात्र 24 घण्टे में दस्तयाव कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। 
 उल्लेखनीय है कि दिनांक 18.02.2026 को फरियादी द्वारा अपनी 17 वर्षीय नावालिग बालिका के घर से बिना बताये कही चले जाने एवं अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने की थाने पर रिपोर्ट की थी। जिसपर धारा 137(2) बीएनएस का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। 
 प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा द्वारा थाना प्रभारी बहादुरपुर उनि0 नीलम सिंह यादव को प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्दशन में थाना प्रभारी बहादुरपुर उनि0 नीलम सिंह यादव द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये टीम गठित कर पीडिता को बीना रेल्वे स्टेशन से दस्तयाव कर पीडिता के कथन कराये गये जिसमें पीडिता ने अपने कथनो में आरोपी अरुण पिता राजाराम अहिरवार उम्र 19 साल निवासी ग्राम तूमैन जोगिया चक्क थाना कचनार के द्वारा बहला फुसलाकर ले जाना एवं गलत काम करना बताया। पीडिता के कथनो के आधार पर प्रकरण में सुसंगत धाराऐं ईजाफा की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी का जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल अशोकनगर में दाखिल किया गया।
 उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बहादुरपुर उनि0 नीलम सिंह यादव, सउनि0 रामनरेश बरूआ, प्रआर0 सोनू रघुवशी , प्रआर0 पुष्पराज यादव, मआर0 अर्चना जाटव की सराहनीय भूमिका रही। 
 पुलिस अधीक्षक अशोकनगर द्वारा उल्लेखनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम के कार्य की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने