जिले में मादक पदार्थों पर कार्यवाही एवं नियंत्रण हेतु जिला स्‍तरीय बैठक आयोजित--

जिले में मादक पदार्थों पर कार्यवाही एवं नियंत्रण हेतु जिला स्‍तरीय बैठक कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय की अध्‍यक्षता में सोमवार को कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा,जिला वनमण्‍डाधिकारी श्रीमती प्रतिभा अहिरवार, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्‍टर श्री डी.एन.सिंह, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्‍द्र सिंह कंवर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
 बैठक में निर्देशित किया कि जिले में मादक पदार्थो की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए सभी समन्वित प्रयास संबंधित अधिकारियों द्वारा किये जाए। साथ ही मादक पदार्थो के विरूद्ध सख्‍त कार्यवाही की जाए। इस हेतु जन जागरूकता के माध्‍यम से लोगों को नशा न करने के प्रति जागरूक किया जाए।
 बैठक में मादक पदार्थो की तस्करी की प्रवृत्तियों के बारे में आसूचना/सूचना का आदान-प्रदान किया जाए।जिले में अफीम, भांग आदि की फसल की अवैध खेती की निगरानी रखी जाए।  ऐसे प्रकरण जो राज्‍य के बाहर संबंधी हों उनकी जांच की प्रगति की निगरानी की जाए। स्कूलों, कॉलेजों आदि में नशीली दवाओं के दुरूपयोग विरोधी जागरूकता को बढावा देने हेतु कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाए। एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों और दवाओं के हानिकारक प्रभावों पर मादक फसलों की अवैध खेती से प्रभावित क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाए। जिलें में नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों का पर्यवेक्षण के संबंध में आवश्‍यक निर्देश दिए गए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने