थाना देहात की प्रभावी कार्यवाही, नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफतार’’



        पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को नाबालिग बालक बालिकाओं के विरूद्ध घटित अपराधों के निराकरण हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। 
 इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री गजेन्द्र सिंह कँवर एवं एसडीओपी अशोकनगर श्री विवेक शर्मा के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी देहात अशोकनगर उप निरीक्षक भुवनेश शर्मा द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है। 
 उल्लेखनीय है कि दिनांक 30.01.2026 को फरियादी द्वारा अपनी 14 बर्षीय नाबालिक बालिका के अपहृत होने की रिपोर्ट की थी जिस पर से थाना पर अपराध क्र0 70/26 धारा 137(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा द्वारा थाना प्रभारी देहात उनि0 भुवनेश शर्मा को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी देहात उनि0 भुवनेश शर्मा द्वारा टीम गठित कर मामले की विवेचना प्रारम्भ की। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्य के आधार पर संदेही आरोपी व अपहृता थाना पोरसा जिला मुरैना में होना ज्ञात हुआ जिसके आधार पर थाना प्रभारी देहात द्वारा टीम पोरसा जिला मुरैना रवाना की गई। उक्त टीम द्वारा पोरसा मुरैना से अपहृत बालिका को दस्तयाब किया एवं संदेही संजीव पुत्र पहलवान आदिवासी उम्र 18 साल निवासी ग्राम ढाकौनी को पूछताछ हेतु पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी संजीव आदिवासी द्वारा मुझे बहला फूसलाकर ले गया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाना बताया जिस पर से प्रकरण में धारा 96,64(2)(m), 65(1)127(2) बीएनएस व 5(l)/6 पोक्सो एक्ट इजाफा की जाकर आरोपी संजीव आदिवासी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। 
 उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी देहात उनि भुवनेश शर्मा, सउनि बाजिद बेग, आर0 पुष्पेन्द्र जाट, म0आर0 रोशनी खान, म0आर0 संध्या रघुवंशी सायबर सेल सउनि0 संजय गुप्ता, आर0 प्रशांत भदौरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने