किसान भाइयों की पीड़ा की सूचना मिलते ही माननीय विधायक जी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्वयं किसानों के खेतों पर पहुँचे और प्रभावित फसलों का मौके पर निरीक्षण किया।
भौंती सहित आसपास के क्षेत्रों में खेतों में बिछी फसलें देखकर विधायक जी ने किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं और उन्हें भरोसा दिलाया कि किसान इस कठिन समय में अकेला नहीं है।
मौके पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को विधायक जी ने तत्काल फसल क्षति का सर्वे कराने एवं वास्तविक नुकसान के आधार पर शीघ्र मुआवजा दिलाने के स्पष्ट निर्देश दिए, ताकि किसानों को समय पर राहत मिल सके।
किसान की मेहनत का सम्मान हमारी प्राथमिकता है।
अन्नदाता के हक़ की लड़ाई हर स्तर पर लड़ी जाएगी और उसे उसका पूरा अधिकार दिलाया जाएगा।