शिवपुरी-जिले के इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम आम्हारा में बिजली विभाग द्वारा डाली जा रही हाइटेंशन लाइन किसानों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। खेतों में खड़ी फसलों के बीच टॉवर लगाने के लिए गड्ढे खोदे जा रहे हैं, जिससे कई बीघा फसल नष्ट हो चुकी है।
किसानों का आरोप है कि भारी वाहनों के लिए कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं होने से डंपर और जेसीबी सीधे खेतों से होकर गुजर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मुआवजा केवल टॉवर वाले किसानों को देने की बात कही जा रही है, जबकि रास्ते में बर्बाद हो रही फसलों का कोई मुआवजा तय नहीं है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से उचित कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है