शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण--


एंटी भू-माफिया अभियान के क्रम में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के निर्देशन एवं अनुविभागीय राजस्‍व अधिकारी ईसागढ़ के मार्गदर्शन में तहसीलदार तहसील नईसरांय द्वारा ग्राम रसीदपुर में शासकीय भूमि सर्वे कमांक 158/2 रकवा 0.052हे०, सर्वे क्रमांक 159/3 रकवा 0.020हे0 पर अतिक्रामक आशिक खां पुत्र भूरे खां, बली मोहम्मद पुत्र भूरे खां , कबूलचंद पुत्र बलुआ , रमेश पुत्र अर्जना , भरोसा पुत्र नथुआ द्वारा चबूतरा एवं गुमठी रखकर किये गये अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया एवं मौका स्थल पर लगभग 15 फिट चौड़ा रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराया गया। उक्त भूमि की बाजारू कीमत लगभग 5 लाख रूपये है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने