मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा गणतंत्र दिवस पर आयोजित विशेष ग्राम सभा में ग्राम पंचायत मढ़ी महिदपुर में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सरपंच, पंचों के साथ चर्चा की। उन्होंने सरपंच से ग्राम पंचायत में किए गए विकास कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को बड़े ही कुशलता पूर्वक से सुना। ग्रामीणों द्वारा बताई गई समस्याओं के निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की जनकल्याणकारी योजना से लाभान्वित के बारे में पूछा।